Posts

मिशन 2023 : विरोधियों को मात देने के लिए बीजेपी का युवा मोर्चा बना रहा है यह मेगा प्लान

Image
 झालावाड़  :   मिशन 2023 के लिए बीजेपी का युवा मोर्चा बड़े पैमाने पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी में है जिससे युवा वोटरों को लुभाया जा सके. इसके तहत चुनाव से पहले युवाओं का नेटवर्क तैयार करने के साथ आनलाइन एवं अन्य संपर्क कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है. युवा मोर्चा 10 हजार ऐसे युवा वोटरों का नेटवर्क तैयार करने पर काम कर रहा है, जो बीजेपी के विजन 2023 के एजेंडे का समर्थन करेगा. इसके लिए युवा आईकॉन की मदद ली जाएगी और शैक्षणिक परिसरों में भी छात्र एम्बेसडर बनाए जाएंगे. बीजेपी युवा मोर्चा झालावाड़ के जिला अध्यक्ष श्री राहुल वर्मा जी  ने बताया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से चरो विधान सभा में भाजपा का बोर्ड बनायेंगे . इस दिशा में बीजेपी युवा मोर्चा आने वाले दिनों में अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है . मतदाताओं को कॉलेज के माध्यम से जोड़ने के लिए युवा मोर्चे ने व्यापक रणनीति बनाई है. 'कई स्तरों पर टीम का गठन किया जा रहा है' इसके तहत कई स्तरों पर टीम का गठन किया जा रहा है . इसमें उत्कृष्ठ राय रखने वाले लेखक, ब्लॉगर, सोशल मीडिया से जुड़े ...

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने नारेबाजी कर किया सरकार का विरोध

Image
 अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने नारेबाजी कर किया सरकार का विरोध ## बोर्ड परीक्षाएं सिर पर बिजली कटौती बंद करो ## ##खानपुर : क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है जिसकी वजह से बोर्ड परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को रात के समय लंबी बिजली कटौती से परेशानियो का सामना कर पड़ रहा है ,  युवाओ की बिजली कटौती की वजह से पढ़ाई नही होने से भविष्य की चिंता सता रही है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिये भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ सरकार के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय  पर तख्तियां लेकर पहुचे जहाँ पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया । युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिनेश कटारिया ने बताया कि खानपुर उपखण्ड क्षेत्र में यह बात सर्वत्र देखने में आ रही है कि बिजली का बन्द हो जाना एक आम बात हो गई है। इस वक्त 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक है साथ ही गर्मी का मौसम है बिजली के जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो...

वसुन्धरा राजे ने केसरिया और हरे रंग की चूड़ियाँ ख़रीदी तो कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाये ‘केसरिया में हरा-हरा राजस्थान में वसुन्धरा’

Image
  वसुन्धरा राजे ने केसरिया और हरे रंग की चूड़ियाँ ख़रीदी तो कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाये  ‘केसरिया में हरा-हरा राजस्थान में वसुन्धरा’ राजे ने उन्हें चुप कराया ================================ झालावाड़/जयपुर।पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे झालावाड़ में सोमवार को अचानक चूड़ियों की दुकान पर पहुँची और उन्होंने केसरिया और हरे रंग की काँच की चूड़ियाँ ख़रीदी। अपनी नेता को भाजपाई रंग की चूड़ियाँ ख़रीदता देख कार्यकर्ताओं से भी नही रहा गया।उन्होंने नारे लगा दिये- ‘केसरिया में हरा-हरा,राजस्थान में वसुन्धरा।’ श्रीमती राजे ने कार्यकर्ताओं को यह नारा लगाने के लिए मना किया,फिर भी कार्यकर्ता यह नारा लगाते रहे।श्रीमती राजे ने डाँट लगाई तब वे चुप हुए। हुआ यूँ कि पूर्व सीएम झालावाड़ में धोकड़े के बालाजी के दर्शन करने जा रही थी।रास्ते में उन्हें ज़फ़र भाई चूड़ी वाले की दुकान नज़र आई।उन्होंने क़ाफ़िला रुकवाया और पहुँच गई चूड़ियों की दुकान पर। जहाँ उन्होंने केसरिया और हरे रंग की चूड़ियाँ खरीदी। दुकानदार को जब वे पैसा देने लगी तो वो कहने लगा ‘मेडम आपने झालावाड़ को इत...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने की मांग की

Image
  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र  जयपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाये जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र में वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की समृद्धतम भाषाओं में से एक है। इससे हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है। इसलिए प्रत्येक राजस्थानी का सपना है कि राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाया जाए।उन्होंने पत्र में लिखा कि ‘मैं यहाँ उल्लेख करना चाहूंगी कि गोवा में, गोवा, दमन-दीव, राजभाषा अधिनियम (1987) द्वारा कोंकणी भाषा, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राजभाषा अधिनियम संशोधन (2007) द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा और झारखण्ड में, बिहार राजभाषा (झारखण्ड संशोधन) अधिनियम 2018 द्वारा मगही, भोजपुरी सहित 17 भाषाओं को राजभाषा बनाया गया है। इसी प्रकार मेघालय राज्य में, मेघालय राज भाषा अधिनियम (2005) द्वारा खासी व गारो भाषा, सिक्किम राज्य में, सिक्किम भाषा अधिनियम (1977) द्वारा भूटिया, लेपचा व नेपाली भाषा तथा पश्चिम बंगाल राज्य में, पश्चिम बंगाल राजभाषा अधिनियम ...

रीट परीक्षा : आपकी राय बनेगी आवाज.. रीट में सामने आ रही गड़बड़ियों को देखते हुए अब इस परीक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। परीक्षा देने वालों सहित पूरा प्रदेश इस पूरे घटनाक्रम से सकते में है। Bjym Jhalawar के इस सर्वे से बने आप भी अपनी राय के साथ सरकार तक आवाज पहुंचने के भागीदार...।

Image
  https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdltg1whct8XOrYN5DjcxA-8cX52s6TrYHqhG2uY9i0O3KZgQ/viewform

Bjym Jhalawar president Rahul Verma

Image
 सरकार की लापरवाही से महिला की मौत पति ने नसबंदी में लापरवाही का आरोप लगाया सीएचसी  मनोहरथाना पर नसबंदी कराने के 72 घंटे बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को पहले मनोहरथाना सरकारी अस्पताल फिर झालावाड़ के  मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बुधवार  को झालावाड़  के सरकारी अस्पताल में महिला की मौत हो गई।  बिना पोस्टमार्टम करे बॉडी परिवार के हवाले कर दिया गया पति ने आरोप लगाया कि लापरवाही की वजह से ही पत्नी की मौत हुई हे ।  क्षेत्र के गुराड़ी निवासी प्रेम नारायण के 3 बच्चे हे  माननीय युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री राहुल वर्मा जी गुराडी पहुँचकर मृतक के परिवार जनो के साथ सड़क मार्ग बंद कराके धरने पर बेठकर माँगो को रखा एवं sdm अभिषेक चारण को सख्त हिदायत दी हे की जिला प्रशासन अधिकारियों एवं डॉक्टर टीम को निर्देशित किया जाए और जो भी दोषी हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए एवं मृतका के परिवार जन को मुआवजा राशि शीघ्र राज्य सरकार द्वारा दी जावे https://youtu.be/YTtpxseSgXQ

अटल जी के लेख से ✍️

Image
  संकल्प तुम्हारा अर्णव सा विराट अटल हो, लक्ष्य तुम्हारा बादल सा दृढ़ पटल हो, अवरोधों को तुम्हें जड़ से सदा मिटाना हैं, लक्ष्य का दीप प्रज्वलित कर नहीं बुझाना हैं, हँसते-हँसते इत्मिनान से संवरते रहना है, होगा कदमों में शिखर प्रगति पथ पर बढ़ते रहना है ।। काले अंधियारे से तुझको नहीं घबराना हैं, ठोकरों से ठोकर खाकर सफ़ल हो जमाने को बताना हैं, निष्ठा, धैर्य,लग्न,सजगता को अपने अंदर उपजाना हैं, दुनिया से हट सफल बन अपना एहसास कराना हैं, सपनों को उद्देश्य बना असफ़लता से लड़ते रहना है, होगा कदमों में शिखर प्रगति पथ पर बढ़ते रहना है ।। प्रतिज्ञा तेरी अकट,अचल,सच्ची प्रगतिशील हो, पथ तेरा सुगम्य सटीक प्रयास तेरा सँगर्षशील हो, अम्बर भी झुकेगा अगर ख़ुद पर विशवास हो, ना डरना ना थकना रुकना नहीं जबतक सांस हो, मंजिल अपने सपने की यदि ना मिले तो चलते रहना है, होगा कदमों में शिखर प्रगति पथ पर बढ़ते रहना है ।। कर्तव्य प्रति नित्यता रखकर प्रतिष्ठा अर्जित करनी हैं, अपनी जीवन कड़ियों को तज्ञ बन पल्लवित हो धरनी हैं, सर्वदा उत्साह, उमंग,शालीनता से दृढ़ दीप्त रहो, केसरी से निर्भय,नदी से शीतल संकलित बहो, जुनून आफ़ताब सा ले...

जादूगरी के गुड गवर्नेंस से आम जनता को क्या लाभ मिल रहा है?

Image
 इंडिया टुडे के सर्वे में राजस्थान को “गुड गवर्नेंस” अवार्ड मिलने पर गहलोत जी ने वीडियो में बहुत कम बोलकर अपनी पीठ थपथपा ली। उन्हें अपने गुड गवर्नेंस का थोड़ा विवरण भी देना चाहिए था!? उन्हें ये भी बताना चाहिए था कि इनके नेतृत्व में राजस्थान और भी बहुत सी श्रेणियों में अव्वल है! राज्यों के दशा और दिशा बताने के लिए गुड गवर्नेंस के अलावा भी ओवरऑल, अर्थव्यवस्था, कृषि, कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे 12 पैरामीटर हैं, जिनमें राजस्थान का नाम कही नहीं आया है। जबकि आम जनजीवन के स्तर में सुधार के लिए इन घटकों का सर्वाधिक महत्व है। स्वास्थ्य, कृषि और कानून-व्यवस्था में राजस्थान की स्थिति बद से बदतर है। किसानों से किए वादे पूरे करने से बचने को गहलोत सरकार ने कई हथकंडे अपनाए। वादों पर भरोसा कर वोट देनेवाले किसान आज आक्रोशित हैं। कोविड 19 के प्रकोप के दौरान प्रदेशवासियों को मिला अनुभव गहलोत जी के गुड गवर्नेंस की पोल खोलता है। राज्य सरकार की सुस्ती से महामारी विकराल हो चुकी थी और तब भी जीवनरक्षक दवाएं और उपकरण बर्बाद किए गए। वैक्सीन के उपयोग और वितरण में नई-नई ...

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ने रफ्तार पकड़ी, गुजरात के नवसारी में एक और 40 मीटर बॉक्स गर्डर की कास्टिंग शुरू हुई

Image
 रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने आज एनएचएसआरसीएल के मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए गुजरात के नवसारी कास्टिंग यार्ड में 40 मीटर स्पैन के एक और फुल स्पैन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) बॉक्स गर्डर की कास्टिंग का शुभारभ किया I पिछले महीने, 28 अक्टूबर को गुजरात के आणंद में कास्टिंग यार्ड में पहले फुल स्पैन गर्डर की कास्टिंग की गई थी। इस अवसर पर श्रीमती दर्शना जरदोश ने एनएचएसआरसीएल व एल&टी को बधाई देते हुए कहाँ, “जब देश कोरोना से झूझ रहा था तब भी एनएचएसआरसीएल और एल&टी ने कोरोना सम्बंधित सुरक्षा अपनाते हुए ज़ोर शोर से काम जारी रखा तथा इस प्रोजेक्ट को आज इस मुकाम तक पहुंचाया” I उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम बहुत तेज़ी से चल रहा है और जल्दी ही यह इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाई देने लगेगा I 40 मीटर स्पैन का पीएससी बॉक्स गर्डर का वजन लगभग 970 मीट्रिक टन है, जो भारत के निर्माण उद्योग में सबसे भारी पीएससी बॉक्स गर्डर होगा। 40 मीटर स्पैन गर्डर को सिंगल पीस के रूप में कास्ट किया जा रहा है यानी बिना किसी निर्माण जोड़ के, जिसमें 390 घन मीटर कंक्रीट और 42 ...

जन जन की पुकार : फिर हो राजे सरकार

Image
 समय रहते भाजपा को प्रदेश कमान लोकप्रिय और दबंग नारी शक्ति की प्रेरणा की स्त्रोत आदरणीया Vasundhara Raje जी को सौंप देनी चाहिए! इनके बिना ईतनी विफल कांग्रेस सरकार के बावजूद माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी विपक्ष को मजबूत नहीं कर सके। जन जन की पुकार:  फिर हो राजे सरकार

Rajasthan के Bundi से होकर निकल रहा एक्सप्रेस-वे, यहां बन रहा देश में अनूठा

Image
  बूंदी. बूंदी जिले के लाखेरी के बिशनपुरा से निकल रहे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) के निर्माण की गति बढ़ गई। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों से गुजरने वाला 98 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा 1 हजार 380 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा। यह अपनी तरह का विशिष्ट राजमार्ग होगा जिसमें पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही विकास की संकल्पना की गई। यह राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली और वित्तीय राजधानी मुम्बई के बीच सम्पर्क (कनेक्टिविटी) को बढ़ाएगा और दूरियों को पाटेगा। यह एक्सप्रेस-वे एशिया में पहला और दुनिया में दूसरा होगा जिसमें वन्यजीवों की अप्रतिबंधित आवाजाही की सुविधा के लिए पशु हवाई पुल (ओवरपास) की सुविधा होगी। डीएमई में 3 वन्यजीव और 5 हवाई पुल (ओवरपास) होंगे जिनकी संयुक्त लम्बाई 7 किमी होगी और यह वन्यजीवों के निर्बाध आवागमन के लिए समर्पित होंगे। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के शहरी केंद्रों को दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना खंड के गलियारे (कॉरिडोर) के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट और मुम्बई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट को एक छोटे सं...

लोकप्रिय सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी झालरापाटन में मंडल कार्यकर्ताओं के बीच

Image
 खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात के बाद झालरापाटन में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के बीच Dushyant Singh Dholpur पहुँचें॥इस दौरान उनसे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई तथा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में जानकारी साझा की। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री निर्मल सकलेचा जी के आवास पर उनसे मुलाक़ात की। #PeopleFirst

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिए जाना होगा 15 किमी दूर नीमथूर

Image
  गुरुग्राम दिल्ली से मुंबई तक के शनिवार को दिल्ली में जिस 8 लेन एक्सप्रेस वे निर्माण का शिलान्यास किया गया है, वह भवानीमंडी से करीब 15 किमी दूर एमपी के गांव नीमथूर गांव के पास से गुजरेगा। भानपुरा-झालावाड़रोड मार्ग पर स्थित नीमथूर के यहां पर इस एक्सप्रेस हाईवे में एक प्रवेश मार्ग दिया जाएगा। जहां से इसमें प्रवेश कर दिल्ली और मुंबई की ओर जाया जा सकेगा।   दिल्ली गुरुग्राम से व्हाया बड़ौदा तक के इस करीब 90 हजार करोड़ रुपए लागत के 1329 किमी लंबे 8 लेन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से मुंबई तक 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।  यह मार्ग भवानीमंडी से करीब 15 किमी दूर मप्र के नीमथूर के पास से राजस्थान सीमा की ओर आगे गोयंदा के पास से एमपी की ओर प्रवेश करेगा। वैसे एमपी में इसका 237 किमी हिस्सा रहेगा। इस मार्ग पर जाने के लिए विभिन्न जगह प्रवेश पाइंट दिए जाएंगे। एक प्रवेश पाइंट नीमथूर के पास भी रहेगा। भवानीमंडी वालों के लिए यही स्थान एकदम नजदीक रहेगा। जो कोटा, दिल्ली की ओर जाने के लिए ठीक रहेगा। जबकि दूसरा एक अन्य प्रवेश पाइंट गरोठ से करीब एक किमी आगे शामगढ़ मार्ग पर रहेगा। यह पाइंट...